Anju Kumari Padriya: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आहर से मिले अज्ञात युवती के शव की दूसरे दिन पहचान हुई।
- हाइलाइट:Anju Kumari Padriya
- अज्ञात युवती की दूसरे दिन हुई पहचान, घर मे मचा कोहराम
- परिजन ने प्रेमी सीटू यादव पर हत्या कर शव को फेकें जाने का लगाया आरोप
- शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
- चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आहर से सोमवार को बरामद हुआ शव
आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आहर से मिले अज्ञात युवती के शव की दूसरे दिन पहचान हुई। उसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के हनवाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास रवानी गांव निवासी गुलाबी मंडल की 19 वर्षीया पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई है।
बता दें की सोमवार की सुबह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आहर से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। उसका चेहरा एवं शरीर पूरा सड़ा-गला हु था। जिसके बाद चरपोखरी थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। लेकिन शव अधिक सड़-गल जाने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
Anju Kumari Padriya : आरा के युवक से इंस्टाग्राम के द्वारा संपर्क हुआ था
इधर, मृत युवती के पिता गुलाबी मंडल ने बताया कि 26 जून की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर झारखंड से बिना कुछ कहे निकली थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद परिजन द्वारा स्थानीय थाना में लापता होने के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व उनकी बेटी का आरा के सीटू यादव से इंस्टाग्राम के द्वारा संपर्क हुआ था और उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने को लेकर वह अपने घर से आरा आई थी। इसी बीच सोमवार की शाम उनके गोंडा थाना पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली के आपकी पुत्री की आरा में हत्या कर दी गई है और उसका शव सदर अस्पताल में है। सूचना पाकर परिजन मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचे।
इस संबंध में मृत युवती के पिता गुलाबी मंडल द्वारा स्थानीय थाना में सीटू यादव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने एवं उसकी गिरफ्तारी करने के प्रयास में लगी है। पुलिस के अनुसार मृतका का मोबाइल घटनास्थल से टूटा हुआ पाया गया। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य को इकट्ठा किया था।
बताया जाता है की मृत युवती अपनी चार बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां लीला देवी, तीन बहन पिंकी देवी, साजन देवी, अनोखा कुमारी एवं एक भाई निरंजन कुमार है। घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया । उसकी मां लीला देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




