Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचरपोखरी में हुई बड़ी घटना, दवा लाने जा रहे थे पति -पत्नी

चरपोखरी में हुई बड़ी घटना, दवा लाने जा रहे थे पति -पत्नी

Bahri village: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह बेलगाम टेलर ने दवा लाने जा रहे बाइक सवार दंपति को रौंद दिया।

  • हाइलाइट: Bahri village
  • दवा लाने जा रहे बाइक सवार दंपति को बेलगाम टेलर ने रौंदा, मौत
  • ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम, टेलर का शीशा तोडा
  • पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह बेलगाम टेलर ने दवा लाने जा रहे बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर दबोच लिया।

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बालबांध सूर्य मंदिर के समीप दोनों शव को सड़क के बीच रख जाम कर दिया। वही टेलर का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटवाया तब परिचालन शुरू हो सका। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेलर को जब्त कर लिया।

Bahri village: मृतकों में बहरी गांव निवासी अर्जुन पाल एवं उनकी पत्नी रानी देवी

जानकारी के अनुसार मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पाल एवं उनकी 25 वर्षीया पत्नी रानी देवी शामिल है। इधर, मृतक अर्जुन पाल के नाना रामप्रवेश पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी रानी देवी के साथ दवा के लिए बाइक द्वारा आरा जा रहा था। उसी दौरान बालबांध गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक अर्जुन पाल अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के सात साल बीत जाने के बाद उन्हें कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular