Outside Ara station: पटना से वापस घर लौट रहे कृष्णा प्रसाद आरा स्टेशन पर उतरकर ऑटो में बैठे। तभी उसी ऑटो में पहले से बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दिया।
- हाइलाइट: Outside Ara station
- लूट कांड में फरार सात आरोपित गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
- पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास छह मोबाइल किया बरामद
- नगर एवं नवादा थाना क्षेत्र इलाके से पकड़े गए सभी आरोपित
- नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा कॉलेज के पीछे बीते 12 मई को घटी थी घटना
आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा लूटकांड में फरार चल रहे सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी नवादा थाना एवं नगर थाना क्षेत्र इलाके से की गयी। उनके पास विभिन्न कंपनी का छह मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड मुहल्ला निवासी विनोद प्रसाद का पुत्र पुष्कर कुमार, चुन्नू लाल का पुत्र रौशन कुमार उर्फ चॉकलेट, स्व. सुनील सिंह का पुत्र नितिन कुमार, उसी थाना क्षेत्र के अनाइठ कुशवाहा धर्मशाला निवासी जयप्रकाश गुप्ता का पुत्र शंकर कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी राहुल पासवान का पुत्र अतीश कुमार, इब्राहिम नगर निवासी अरविंद सिंह का पुत्र गोलू महतो उर्फ राहुल कुमार एवं बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर (वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता गली नंबर-2) निवासी मनोज पांडेय का पुत्र अंकित पांडेय उर्फ जाली शामिल है। सभी अप्राथमिकी अभियुक्त बताए जा रहे है।
Outside Ara station : पिस्टल के बल पर घटना को दिया अंजाम
बता दें कि बीते 12 मई की शाम जब टाउन थाना क्षेत्र के मारुति नगर मोहल्ला निवासी स्व. तुलसी साव के पुत्र कृष्णा प्रसाद पटना से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में वे आरा स्टेशन पर उतरकर ऑटो में बैठे। तभी उसी ऑटो में पहले से बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दिया।
उन्हें ऑटो से उतार कर पिस्टल के बल पर थाना क्षेत्र के महाराजा कॉलेज के पीछे मैदान में ले गए। वहां पर ले जाकर के उक्त बदमाशों ने उनके शरीर के सभी कपड़े व चप्पल खुलवा दिया। कुछ नही मिलने पर उनके गले में रहे सोने का चैन, अंगूठी एवं लॉकेट लूट लिया थी। पीड़ित कृष्णा प्रसाद द्वारा नवादा थाना में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपितों का नाम आया था। वही इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि इनमें शंकर कुमार, अंकित कुमार पांडेय उर्फ जाली एवं फरार आरोपित विष्णुनंद कुमार उर्फ सुमन का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। सभी लूट मामले में आरोपित रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं। पुलिस फरार विष्णुनंद कुमार की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।




