HomeNewsबिहारबिलौटी गांव कथित एनकाउंटर: भरत तिवारी की बहन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिलौटी गांव कथित एनकाउंटर: भरत तिवारी की बहन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Hunger strike: भरत तिवारी की बहन नूरी देवी ने अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण मांग के रूप में इस घटना में शामिल अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

  • हाइलाइट: Hunger strike
  • पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठेंगी माँ
  • उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई

आरा। भोजपुर के शाहपुर (बिलौटी) में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतक की बहन नूरी देवी ने मीडिया के समक्ष सरकार के सामने अपनी पांच प्रमुख मांगें रखी हैं और चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया, तो उनकी माता आशा देवी 09 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगी।

नूरी देवी ने अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण मांग के रूप में इस घटना में शामिल अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, जगदीशपुर डीएसपी राजेश शर्मा, शाहपुर थाने के एसएचओ राजेश मलकार, एसआई अंकित आर्यन, एसआई सतीनानंद यादव और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय अंतराल इन अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता,तो उनकी माता भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगी।

Hunger strike: जांच प्रक्रिया और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

दूसरी मांग के तहत, उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और सरकार से परिवार को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। तीसरी मांग के अनुसार, नूरी देवी ने कहा है कि यदि इस मामले की जांच के लिए कोई भी अधिकारी आता है, तो उन्हें पहले सूचित किया जाए ताकि वे जांच प्रक्रिया में उचित सहयोग कर सकें।

चौथी मांग में उन्होंने स्थानीय निर्दोष युवकों के समर्थन में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा गांव के निर्दोष लड़कों पर जो 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें बिना किसी देरी के वापस लिया जाए।

बिना नंबर प्लेट वाली कार से उनके घर की रेकी

पांचवीं और सबसे गंभीर मांग के रूप में, उन्होंने अपने घर की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। नूरी देवी का आरोप है कि देर रात 11 बजे के बाद बिना नंबर प्लेट वाली कारों से उनके घर की रेकी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गाड़ियां घर के चक्कर काटती हैं और घर के सदस्यों के बाहर आते ही वे भाग जाती हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट डर व्यक्त किया है और कहा है कि अगर ये लोग नेक इरादे से आते, तो सामने आकर बात करते, न कि छिपकर निगरानी करते।

नूरी देवी ने बताया कि वे और उनके परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए दिल्ली का रुख करेंगे। 17 और 18 तारीख को परिवार के सदस्य दिल्ली जाकर इस मामले को उच्च स्तर पर उठाने की तैयारी में है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular