Homeबिहारआरा भोजपुरबिहार: भोजपुर के सिन्हा घाट स्थित पीपा पुल पर घटी घटना

बिहार: भोजपुर के सिन्हा घाट स्थित पीपा पुल पर घटी घटना

Pipa Pul Bhojpur: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा घाट स्थित पीपा पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक पुल में लगे लोहे के खंभे से टकरा गई।

  • हाइलाइट: Pipa Pul Bhojpur
  • अनियंत्रित बाइक पीपा पुल में लगे लोहे के खंभे से टकराई, दो जख्मी
  • ज़ख्मियों में एक का सदर अस्पताल एवं दूसरे का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
  • सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा घाट स्थित पीपा पुल पर शनिवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा घाट स्थित पीपा पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक पुल में लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन द्वारा जख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि दूसरे का इलाज परिजन द्वारा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला निवासी त्रिलोकी पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र विक्की पांडेय एवं शिवजन्म यादव का 25 वर्षीय पुत्र मनु यादव शामिल है।

Pipa Pul Bhojpur: पीपा पुल में लगे लोहे के खंभे से टकरा गई बाइक

बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर दोनों बाइक द्वारा ख्वासपुर गए थे। शनिवार की शाम जब दोनों वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान पीपा पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल में लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उसके बाद जख्मियों में विक्की पांडेय के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि मनु यादव का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular