HomeNewsबिहारभोजपुर जिले में सनसनीखेज वारदात, शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की...

भोजपुर जिले में सनसनीखेज वारदात, शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या

Bhim Ram Salempur : भोजपुर जिले के संदेश थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव में उस समय मातम पसर गया जब गांव के एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट:
  • अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गला रेतकर हत्या
  • 20 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटा था गांव, 21 अप्रैल को हो गई हत्या
  • 29 अप्रैल को था तिलक, 6 मई को जाने वाली थी बारात

आरा, भोजपुर। जिले के संदेश थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव में उस समय मातम पसर गया जब गांव के एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामदुलार राम के पुत्र भीम राम के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में कार्यरत था। अपनी ही शादी की खुशियों में डूबे युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Bhim Ram Salempur : 20 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटा था गांव, 21 अप्रैल को हो गई हत्या

Bhim Ram Salempur : 20 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटा था गांव, 21 अप्रैल को हो गई हत्या

इधर, मृतक के बड़े भाई अर्जुन राम ने बताया कि भीम अपनी शादी के कार्यक्रमों की तैयारी के सिलसिले में 20 अप्रैल को बेंगलुरु से अपने पैतृक गांव लौटा था। उसकी शादी गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में तय हुई थी, जिसके लिए 29 अप्रैल को तिलक और 6 मई को बारात जानी थी। शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए वह मंगलवार को सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा।

बुधवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र के ननउर पुल के निकट स्थित बधार में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक और जेब से चाभी बरामद की है, हालांकि उसका मोबाइल फोन गायब मिला है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की बरामदगी और उसकी कॉल डिटेल इस हत्याकांड से पर्दा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शादी की तैयारियों के बीच इस तरह की घटना ने उनकी खुशियों को गहरे गम में बदल दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया, जिसने बारीकी से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कई दृष्टिकोणों से जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद सलेमपुर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की वैज्ञानिक जांच में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular