HomeNewsसोन नदी में डूबे युवक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम

सोन नदी में डूबे युवक का शव बरामद, घर में मचा कोहराम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा (Bhojpur) भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के बिंदगावां गांव में बुधवार को सोन नदी में डूबे युवक का शव बरामद हो गया। गुरुवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल (Bhojpur) में करवाया।

बुधवार को डूबा, गुरुवार को बरामद हुआ शव

कोईलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी बिंदगावां घाट पर घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक Bhojpur बिंदगावां गांव निवासी रामनुज महतो का 35 वर्षीय पुत्र रामजी महतो है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह मवेशी को चराने के लिए गया था। शाम में सभी मवेशी आ गए। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा।

तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।आज सुबह उसका शव सोन नदी में तैरता दिखा। जिसके बाद वहां का स्थानीय लोगों ने सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात बाद उन्होंने इसकी सूचना Bhojpur पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां सुभला देवी, पत्नी लीलावती देवी, चार पुत्री अंशु कुमारी, संजू कुमारी, सुगंधा कुमारी व मंजू कुमारी एवं एक पुत्र संजय कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतक की मां सुभला देवी, पत्नी लीलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर झटके दस हजार

बाणसागर जलाशय से मंगलवार को सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular