HomeNewsबाणसागर जलाशय से सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

बाणसागर जलाशय से सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

रोहतास के इंद्रपुरी बराज तक पहुंचने में लगभग 5 दिन का समय लगेगा

आरा। यूपी के बाणसागर (Bansagar)जलाशय से मंगलवार (18 अगस्त) को दोपहर 12 बजे 5080 क्यूमेक अर्थात् 179375 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया है। बाणसागर (Bansagar)जलाशय से छोड़े गये पानी को सोन नदी के रास्ते सर्वप्रथम् रोहतास के इंद्रपुरी बराज तक पहुंचने में लगभग 5 दिन का समय लगेगा।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा द्वारा पानी के डिस्चार्ज रखी जा रही नजर

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

ज्ञात हो कि भोजपुर जिला अन्तर्गत वर्ष 2016 में बिना किसी क्षति के 11 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो चूका है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा द्वारा उपरोक्त डिस्चार्ज पर नजर रखी जा रही है। सतत् निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है।

इधर, गंगा नदी के तट पर अवस्थित बड़हरा प्रखण्ड के ग्राम सोहरा एवं हेतमपुर के Critical reach के पास गंगा नदी से हो रहे क्षरण को रोकने हेतु बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। यह जानकारी कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा ने दी।

शानदार पुलिसिंग एवं सहजता के लिये याद किये जायेंगे एसपी सुशील कुमार

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular