HomeNewsभोजपुर : बनास नदी में डूबे युवक का शव बरामद

भोजपुर : बनास नदी में डूबे युवक का शव बरामद

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पथार गांव के बनास नदी में डूबे हुए युवक शव शनिवार को बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर गांव निवासी स्व. दिलमोहन गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है।

jay kumar

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

नहाने के दौरान शुक्रवार की शाम डुबा, शनिवार को बरामद हुआ शव

मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि वह 4 अगस्त को अपने ननिहाल चरपोखरी थाना क्षेत्र के पथार गांव घूमने गया था। शुक्रवार की शाम वह अपने मौसेरे भाई सीपू कुमार व एक अन्य के साथ नहाने के लिए बनास नदी गया था।नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौसेरे भाई ने हो-हल्ला किया। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे। हालांकि शव बरामद नहीं हो सका। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे उसका शव उसी नदी में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।

चुनी हुई सरकार की बाते नही सुनने वाले अधिकारी पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो-विधायक

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक आकाश कुमार दो भाइयों में छोटा था।मृतक के परिवार में मां मानतुरण देवी एवं बड़ा भाई दीपक कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

अग्निपथ पर “तेजस्वी जी” के पीछे पीछे राजद एवं बिहार चल पड़ा है-हीरा ओझा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular