HomeNewsविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

jay kumar

भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

चुनी हुई सरकार की बाते नही सुनने वाले अधिकारी पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो-विधायक

जानकारी के अनुसार मृतक चकवा गांव निवासी नजीर खां का 52 वर्षीय पुत्र नसीम खां उर्फ बिजली है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वे शौच के लिए बधार में जा रहे थे। रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा था।इस दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नाजिया खातून, पांच पुत्र सुल्तान खान, सोहेल खान, साहिल खान, सैफ खान, कैफ खान एवं एक पुत्री नरगीस खातून है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

अग्निपथ पर “तेजस्वी जी” के पीछे पीछे राजद एवं बिहार चल पड़ा है-हीरा ओझा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular