HomeबिहारArrahजिला प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा

जिला प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा

Minister Kedar Prasad Gupta: बाढ़ प्रबंधन हेतु स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान पर विशेष कार्ययोजना तैयार करने हेतु मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया

jay kumar
  • हाइलाइट: Minister Kedar Prasad Gupta
  • जिला प्रशासन के बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना

आरा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग-सह- जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में वर्तमान बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की समग्र समीक्षा हेतु बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ राहत के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

Minister Kedar Prasad Gupta : जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना

समीक्षा के दौरान समुदायिक रसोई संचालन, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, पशु चारा वितरण एवं पशु उपचार, नावों की व्यवस्था तथा पॉलीथीन शीट वितरण आदि कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना प्रभारी मंत्री द्वारा की गई। प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि चूँकि भोजपुर ज़िला गंगा एवं सोन नदी के किनारे अवस्थित है, अतः बाढ़ प्रबंधन हेतु स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद,बिहार विधान परिषद के सदस्य राधा चरण शाह, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, आरा की महापौर श्रीमती इंदु देवी, जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा राज, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज, उप विकास आयुक्त,संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular