HomeबिहारArrahजिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री ने की समीक्षा, दिये...

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री ने की समीक्षा, दिये निर्देश

District Program Implementation Committee: बैठक की शुरुआत गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई, जिसके आधार पर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट: District Program Implementation Committee
    • समस्याओं को ले जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया
    • कहा: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाया जाए

आरा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक की शुरुआत गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई, जिसके आधार पर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर पंचायत में 10+2 विद्यालय की स्थापना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान भारत – पीएमजेएवाई, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर निर्माण एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंधी योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त पंचायत सरकार भवन निर्माण, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), “हर घर नल का जल” योजना (अनुरक्षण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत), “घर तक पक्की गली-नाली” योजना (पंचायती राज एवं नगर विकास विभाग), दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, जीविका समूह, जल-जीवन-हरियाली अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), म्युटेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन, राशन कार्ड निर्माण तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसे विषयों की समीक्षा भी की गई।

समीक्षा के दौरान मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही, बैठक में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद, MLC राधा चरण शाह, MLA अमरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिव प्रकाश रंजन, महापौर इंदु देवी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा राज, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज, उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular