Homeराजनीतजदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया झंडातोलन

जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया झंडातोलन

Bhojpur JDU कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग से मनाया गणतंत्र दिवस

खबरे आपकी Bhojpur JDU आरा: 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में कई संस्थाओं के द्वारा झंडातोलन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सभी राजनीतिक दलों के द्वारा भी इस पर्व को उत्साह पूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। जिला जदयू के द्वारा समुदायिक भवन में झंडातोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लिए।

jay kumar

सामुदायिक भवन आरा में जदयू के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, सभी पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, शिक्षाविदों की उपस्थिति में नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने झंडातोलन किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को गणतंत्र दिवस का बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से जदयू जिला में एक नया इतिहास रचेगा। सभी साथियों के सहयोग से पार्टी गाँव गाँव मे मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में सर्वांगीण विकास हुआ है। नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजना लागू किये है, लेकिन जानकारी के अभाव में आम जन तक उसकी जानकारी नही पहुंच रही। हम सब संकल्प ले कि सरकार की जो भी कल्याणकारी योजना है, उसकी जानकारी आम जन तक देंगे, ताकि उसका लाभ लोगो को मिल सके।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, प्रो सत्यनारायण सिंह, उप मेयर पुष्पा कुशवाहा, भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक शर्मा, नंद किशोर यादव, राजीव रंजन श्रीवास्तव, पप्पू चौबे, राकेश रंजन पुतुल, सुनील पाठक, भीम पटेल, मनोजा देवी, मुकुल सिंह, शशि चौधरी, संजय ज्ञानी, मृत्युंजय भारद्वाज, अभय विश्वास भट्ट, जय प्रकाश चौधरी, जगरनाथ सिंह, चीकू सिंह, मोहित सिंह, सुरेंद्र चौधरी, दयानिधि कुशवाहा सहित कई मौजूद थे।

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

चार लड़कों पर रेप करने और बंधक बनाये जाने का लगा आरोप

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular