Homeकारोबारश्री श्याम खादी भंडार का प्रथम बर्षगांठ मना

श्री श्याम खादी भंडार का प्रथम बर्षगांठ मना

भोजपुर न्यूज़ : श्री श्याम खादी भंडार का प्रथम बर्षगांठ मना
भोजपुर न्यूज़ आरा। शहर के डीटी रोड जैन स्कूल रोड के समीप श्री श्याम खादी भंडार का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। इस मौके पर प्रतिष्ठान को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वही भाजपा नेता राकेश ओझा, डॉ. अनिल कुमार सिंह, सरोज सिंह समेत अन्य अतिथियों को को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रोपराइटर बिट्टू चौबे ने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान का एक वर्ष पूरा हुआ है। इसके उपलक्ष्य में वर्षगांठ मनाया गया। इस मौके पर ग्राहकों के लिए प्रथम तल पर कपडो की बिक्री की शुरुआत हुई। ग्राहको को खादी, सूती, लीनेन समेत अन्य कपडो एवं रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी पर आकर्षक छूट दी गई। 3 हजार से नीचे की खरीदारी पर ग्राहकों को 35 प्रतिशत तथा तीन हजार से ऊपर की खरीदारी पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई। इस मौके पर अंकुर कुमार, विक्की कुमार, गोलू कुमार सिंह, पंकज कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular