Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पुल निर्माण में लगी कंपनी के कर्मियों से मांगी रंगदारी

भोजपुर में पुल निर्माण में लगी कंपनी के कर्मियों से मांगी रंगदारी

Rangdari – बहोरनपुर ओपी के शिवपुर गंगा घाट की घटना

मारपीट और रंगदारी की मांग से कर्मियों में दहशत, सुरक्षा की मांग

खबरे आपकी आरा : भोजपुर में बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के शिवपुर घाट पर गंगा नदी पर पुल निर्माण में जुटी कंपनी के कर्मियों से रंगदारी (Rangdari) की मांग की गयी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। इस दौरान कंपनी और यूपी राज्य सेतु निगम कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गयी है। घटना बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के शिवपुर स्थित गंगा घाट की शनिवार की है। इसे लेकर भंगल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी सुखजीत सिंह द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

यूपी राज्य सेतु निगम और कंपनी कर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज

पढ़े :- चंदा के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी

वहीं घटना के संबंध में कंपनी द्वारा पुलिस को वीडियो क्लीप भी दिया गया है। कंपनी उत्तर प्रदेश पथ निगम के तहत शिवपुर में गंगा नदी पर पुल बना रही है। पुल के बन जाने से बिहार के भोजपुर और यूपी का बलिया जिला आपस में जुड़ जायेगा। प्राथमिकी में कहा गया है कि 13 जनवरी को पुल का चल रहा था। तभी कुछ शरारती लोग धमक गये और रंगदारी की मांग करने लगे। इस दौरान कंपनी कर्मियों व अभियंता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर यूपी राज्य सेतु निगम के कर्मियों को भी पीटा गया। उसके बाद जान मारने और फिर आने की धमकी देते सभी चले गये।

कंपनी के कर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी, छानबीन और धरफकड़ में जुटी पुलिस

पढ़े :- पुलिस छापेमारी के दौरान जदयू नेता आरोपित ने को भगाया

वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। वीडियो फुटेज के आधार पर भी मामले की तफ्तीश और घटना में शामिल शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular