Homeबिहारआरा भोजपुरहसनपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

हसनपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Hasanpura Bhojpur – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव (Hasanpura Bhojpur) में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक हसनपुरा गांव निवासी स्व.ननक यादव का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन यादव है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

पढ़े :- चंदा के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आज वह गाय दुहने के बाद दूध को लोहे के कुंडी में लटके जंजीर पर रख रहे थे। जहां जंजीर के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दूध रखने के दौरान अचानक लोहे के कुंडी में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

पढ़े :- पुलिस छापेमारी के दौरान जदयू नेता आरोपित ने को भगाया

इसके बाद परिजनों इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते हैं टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने सात बहन व तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी सोना देवी, तीन पुत्र सोनू, सुनील व दीपक एवं एक पुत्री मुन्नी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सोना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular