Wednesday, May 14, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारऔरंगाबाद में बालू लदा ट्रैक्टर ने भोजपुर निवासी सिपाही को कुचला, मौत

औरंगाबाद में बालू लदा ट्रैक्टर ने भोजपुर निवासी सिपाही को कुचला, मौत

मृतक सिपाही 29 वर्षीय दीपक सिंह औरंगाबाद के दाउदनगर थाना में खनन में पदस्थापित थे। भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।

Deepak Singh – Bhojpur: मृतक सिपाही 29 वर्षीय दीपक सिंह औरंगाबाद के दाउदनगर थाना में खनन में पदस्थापित थे। भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।

  • हाइलाइट :- Deepak Singh – Bhojpur
    • अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने के क्रम में यह दुर्घटना हुई

बिहार में बेखौफ खनन माफिया। औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव के पास रविवार की सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने एक सिपाही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस की डायल 112 की टीम ने उन्हें उठाकर दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल में लाया, जहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय दीपक सिंह औरंगाबाद के दाउदनगर थाना में खनन में पदस्थापित थे। मृतक सिपाही भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं। उनकी ड्यूटी सिपहां चेक पोस्ट से नहर वाले रास्ते में अवैध खनन को रोकने के लिए लगी हुई थी। इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ने के क्रम में मूसेपुर खैरा के पास यह घटना घटी है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बताया जाता है पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया। मूसेपुर खैरा के पास सिपाही ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे वो जख्मी होकर गिर पड़े। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है।

एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से यह घटना हुई है, उसकी पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रैक्टर को भी जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular