Homeराजनीततेजस्वी के हाथों बीरबल को मिला भोजपुर राजद की कमान

तेजस्वी के हाथों बीरबल को मिला भोजपुर राजद की कमान

Bihar: राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीरबल यादव को पुनः भोजपुर जिलाध्यक्ष पद (Bhojpur RJD command to Birbal) का मनोनयन-पत्र प्रदान किया गया है। कई राजनीतिक उठा-पटक और दांव-पेच के बाद अंततः भोजपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव को मनोनयन पत्र मिल गया। पटना में आयोजित बैठक के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने हाथों से बीरबल यादव को राजद का भोजपुर जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन-पत्र प्रदान किया।

Bhojpur RJD command to Birbal: इस अवसर पर बीरबल यादव ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राजद के शीर्ष नेतृत्व के प्रति शुक्रगुजार हूं। मेरे जैसे कार्यकर्ता पर पुनः एक बार भरोसा जताते हुए पार्टी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गौरतलब हो कि बीरबल यादव, संदेश विधानसभा क्षेत्र में उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत कारीसाथ गांव के निवासी और पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार जिलाध्यक्ष चुनाव में जबरदस्त लॉबिंग व हंगामा हुआ था।

बताते चलें की पूर्व मंत्री हरीनारायण सिंह ने अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान बीरबल यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular