Tuesday, April 29, 2025
No menu items!
Homeधर्मरामनवमी के अवसर पर आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी रही...

रामनवमी के अवसर पर आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी रही भीड़

Bhojpur SP Pramod Kumar: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मां के दरबार में मत्था टेका

  • आरण्य देवी मैया की जय… भैरो भैया की जय.. सच्चे दरबार की जय…
  • लगातार तीसरे दिन ट्रस्ट द्वारा वितरित किया गया प्रसाद

Bihar/Ara: चैत नवरात्र के नौंवे दिन मां दुर्गा का पूजन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में रामनवमी को लेकर अहले सुबह करीब तीन बजे मां की मंगला आरती की गई। इसके बाद देवी दर्शन और पूजा अर्चना के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ पडा। लोगों को देवी दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। बावजूद श्रद्धालु भक्ति के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाए।।

एसपी प्रमोद कुमार (Bhojpur SP Pramod Kumar) ने नवमी के मौके पर मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। नवमी को लेकर मां अरण्य देवी की मूर्ति को आकर्षक ढ़ंग से फूलों दसे श्रृंगार किया गया था। महिला-पुरुष भक्तो की लाइन आरण्य देवी से व्यापार मंडल तक पहुंच गई। यह सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक चला। पुन: चार बजे के बाद मंदिर में दर्शन करने वाले एवं दीप जलाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पुलिस-प्रशासन की टीम, आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के सेवक एवं स्थानीय वोलिंटियर लोगों को कतारबद्व कराकर मां के दर्शन करा रहे थे। भक्त आरण्य देवी मैया की जय…भैरो भैया की जय….सच्चे दरबार की जय… के जयकारे लगा रहे थे।

मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि रामनवमी पर आज तीसरे दिन भी श्रद्धालु-भक्तों के बीच ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय, मुन्ना कुशवाहा, रूपेश कुमार, गजेंद्र सिंह, राजू पटेल, संतोष कुमार सिंह, मनोज बाबा, जीतू चंद्रवंशी, रितेश चौरसिया, मुकेश पोद्दार, स्टाफ अमित कुमार, अंकित प्रकाश, मनीष पाल एवं रघुबर सिंह समेत काफी संख्या में वोलेंटियर सक्रिय दिखे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular