Raj – SP Bhojpur आरा, बिहार। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार की मध्य रात्रि शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के समीप अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के उद्देश्य से रात्रि कालीन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन्होंने सड़क मार्ग से गुजर रहे आमजनों के वाहनों की सघन जांच की और उन्हें सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी प्रदान किया।
दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदेव नगर गली संख्या-6 , 7 , 8, 9 एवं रेलवे क्रॉसिंग सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान एवं सामाजिक तत्वों के संभावित अड्डो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं क्रॉस मोबाइल में प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों को सजक, सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Raj – SP Bhojpur: समकालीन अभियान में 82 अभियुक्त गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस द्वारा शनिवार को पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में कुल 82 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गंभीर कांडो सहित अन्य प्रकार के कांडो के अभियुक्त शामिल है।
एसपी ने बताया कि चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे पुलिस ने 139 लीटर देशी एवं 161 लीटर विदेशी शराब भी जप्त किया गया है। यह विशेष अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहा है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा।











