HomeNewsभोजपुर में बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

भोजपुर में बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

आरा (bhojpur) सहार-सकड्डी नासरीगंज स्टेट हाईवे पर सहार प्रखंड मुख्यालय के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

शिक्षिका मां का इकलौता पुत्र था रवि राज

जानकारी के अनुसार मृत युवक बिहिया थाना के बारा गांव निवासी स्वर्गीय नागेंद्र राय का 23 वर्षीय पुत्र है। वह अपने मामा गांव चरपोखरी थाना के सोनबरसा गांव में रहता था। जहां उसकी मां शिक्षिका हैं।

युवक अपने रिश्तेदारी में सहार प्रखंड के गुलजारपुर गांव आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवक रवि राज दिल्ली में डोमिनोस पिज्जा में कार्य करता था। लॉकडाउन के दरमियान अपने ननिहाल में मां के साथ रहता था।

फिलहाल कुछ दिनों से सहार प्रखंड के गुलजारपुर में रह रहा था। संध्या 4 बजे के आसपास युवक सहार एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो टक्कर के बाद अरवल की ओर जाते देखी गई।

मौके से मिले युवक के पैकेट से मोबाइल से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक के परिजन का इंतजार है। सहार थानाध्यक्ष मनिन्द्र कुमार के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा (bhojpur) भेजा जाएगा।

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर झटके दस हजार

बाणसागर जलाशय से मंगलवार को सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular