Homeआरा भोजपुरबिहियानगर पंचायत के पार्षदों ने वित्त विधेयक 2024-25 को ध्वनिमत से मंजूरी...

नगर पंचायत के पार्षदों ने वित्त विधेयक 2024-25 को ध्वनिमत से मंजूरी दी

मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता कि अध्यक्षता में नगर पंचायत बिहिया के वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट गुरुवार को पारित किया गया।

Bihiya Nagar Panchayat : मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता कि अध्यक्षता में नगर पंचायत बिहिया के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट गुरुवार को पारित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bihiya Nagar Panchayat
    • बजट में अनुमानित कुल प्राप्ति 68 करोड़ 57 लाख रुपये
    • बजट में अनुमानित कुल व्यय 55 करोड़ 34 लाख रुपये

आरा/बिहिया: मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता कि अध्यक्षता में नगर पंचायत बिहिया के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट गुरुवार को पारित किया गया। बजट को सदन के सदस्यों की ओर से बिहिया नगर पंचायत के विकास के अनुरूप बताया गया और ध्वनि मत से पारित किया गया। बजट में अनुमानित कुल प्राप्ति 68 करोड़ 57 लाख रुपये और अनुमानित कुल व्यय 55 करोड़ 34 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

बजट बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शाहिद रजा खां, उप मुख्य पार्षद विजय कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक गौरव कुमार, कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी, वार्ड पार्षद जवाहर लाल शर्मा, रवि कुमार उर्फ लाल बाबू ततवा, सुजीत कुमार चौरसिया, बेबी देवी सहित अन्य थे।

नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय : नगर पंचायत बिहिया में मकानों का संपत्ति कर वार्षिक किराया मूल्य नौ प्रतिशत होगा। बकाया एवं चालू संपत्ति कर की वसूली का लक्ष्य 35 लाख रुपए रखा गया है। प्रोफेशनल टैक्स से 20 लाख एवं शहरी क्षेत्र के जमीन एवं मकानों के हस्तांतरण पर दो प्रतिशत अतिरिक्त वसूली कर 70 लाख का है।

नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 का व्यय : प्रशासनिक व्यय के कार्यालय रखरखाव, विज्ञापन एवं प्रकाशन पर एक करोड़ 92 लाख और परिचालन एवं संरक्षण कचरा सफाई, बिजली पर सात करोड़ 53 लाख रुपये किया जायेगा। मौके पर रविशंकर राय, राजीव कुमार, मुबारक, सुनील कुमार सहित अन्य थे।

बिहिया नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट

मालूम हो की बिहिया नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में अनुमानित कुल प्राप्ति 79 करोड़ 49 लाख रुपये और अनुमानित कुल व्यय 71 करोड़ 53 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। इस प्रकार लाभ की राशि लगभग सात करोड़ 96 लाख रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular