Homeबिहारआरा भोजपुरआरा से चोरी गई बाइक शाहपुर से बरामद, तीन गिरफ्तार

आरा से चोरी गई बाइक शाहपुर से बरामद, तीन गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासाः

आरा/ आरा से चोरी गई बाइक शाहपुर (Shahpur) से बरामद, आरा शहर की नगर थाना की पुलिस ने बाइक (Bike) चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है।

Shahpur Bike – चोरी में आरा और शाहपुर के तीन लोग गिरफ्तार

पकड़े गये सदस्यों में टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही निवासी रोशन कुमार उर्फ राहुल, मीरगंज का रहने वाला नीरज कुमार और शाहपुर (Shahpur) के बिलौटी गांव के प्रेमचंद शामिल हैं। (Bike) बाइक आरा से चोरी गयी थी। वह प्रेमचंद के पास से बरामद की गयी है। इनमें रोशन गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

शाहपुर के बिलौटी से बरामद की गयी चोरी की बाइक

भोजपुर में एसआई व एएसआई समेत चार दर्जन पुलिस अफसरों का तबादला

जानकारी के अनुसार शहर के महावीर टोला से 27 अगसत को भलूहीपुर के रहने वाले एक युवक की बाइक चोरी हो गयी थी। उसे लेकर टाउन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद से ही पुलिस बाइक (Bike) की बरामदगी और चोरों गिरफ्तारी में जुटी थी।

इस क्रम में मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार करते हुये गिरोह  के अन्य सदस्यों के नाम बताये। उस आधार पर उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में प्रेमचंद के पास से चोरी गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी।(Shahpur Bike)

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular