HomeNewsआरा में पूर्व के विवाद में रेलवे कर्मी के बेटे अतुल की...

आरा में पूर्व के विवाद में रेलवे कर्मी के बेटे अतुल की हत्या, शव ट्रैक पर फेंका

Atul Ara आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के हरिजी के हाता के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गयी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। युवक को घर से बुला कर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मंगलवार की शाम से गायब युवक का शव बुधवार को बिहिया और कारीसाथ स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। हत्या का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।

indane- shahpur
Shadow

Atul Ara – बिहिया और कारीसाथ रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को मिला शव 

मृत युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनियां गांव का रहने वाला 

गांव के छह और आरा के दो आठ लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

मृत युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनियां गांव निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह का पुत्र अतुल कुमार है। उसके पिता रेलकर्मी हैं और मुगलसराय में पोस्टेड हैं। उनका परिवार शहर के हरिजी के हाता में किराये के मकान में रहता है। इस संबंध में अतुल के चाचा अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह के बयान पर नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है,जिसमें छह उनके गांव और दो आरा के रहने वाले हैं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, दो लोगों से कर रही पूछताछ

शहर के हरिजी के हाता से मंगलवार की शाम युवक को बहला-फुसलाकर ले जाकर हत्या 

इस मामले में पुलिस ने आरा के रहने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनमें केजी रोड निवासी रितेश कुमार व नवादा वार्ड नंबर-40 निवासी राहुल कुमार हैं। दोनों पर हत्या करने के लिये बहला-फुसलाकर अतुल को ले जाने का आरोप है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार उनका भतीजा अतुल मंगलवार की शाम तुरंत आने की बाद कह घर से निकला था। रात तक नहीं लौटा, तो खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रितेश व राहुल अतुल का मोबाइल लेकर घर पहुंचे। कहा कि अतुल ट्रेन से कूद गमा है।

पुलिस को इसकी सूचना देते हुये सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये। इसी क्रम में बिहिया के समीप रेलवे ट्रैक से युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। तबतक जीआरपी शव लेकर आरा पहुंच गयी, जहां उसकी पहचान की गयी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हिरासत में लिये गये दोनों युवकों से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास भी की जा रही है। 

मार्च में अतुल के साथ हुई थी मारपीट, जान मारने की दी गयी थी धमकी

भोजपुर में एसआई व एएसआई समेत चार दर्जन पुलिस अफसरों का तबादला

Atul Ara – हरिजी के हाता (Ara) में रहने वाले रेलकर्मी के पुत्र की हत्या के पीछे पूर्व का विवाद सामने आ रहा है। प्राथमिकी में भी पूर्व के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि गांव के ही बबलू सिंह, मुन्ना सिंह, रवि सिंह, निखिल सिंह, पप्पू सिंह व विकास सिंह के साथ पूर्व से विवाद था। उसी विवाद में हत्या की गयी है।

परिजनों के अनुसार मार्च महीने में गांव में नाच को ले उपजे विवाद में मारपीट हुई थी। उस समय भी आरोपितों द्वारा अतुल के साथ मारपीट की गयी थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी क्रम में मंगलवार की शाम रितेश व राहुल अतुल को दो घर से बुलाकर ले गये। उसके बाद सभी आरोपितों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

रात दस बजे मम्मी से अतुल की हुई थी बात, बोला: मैगी बना कर रखो

आरा। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अतुल की अपनी मम्मी से बात हुई थी। तब उसने मैगी बना कर रखने की बात कही थी। लेकिन अतुल जिंदा घर वापस नहीं आ सका। मैगी बनाकर बेटे का इंतजार कर रही मां को बुधवार की सुबह हत्या की खबर मिल गयी।

परिजनों अनुसार रात करीब दस बजे अतुल ने कॉल की थी। तब मम्मी से बोला था कि मैगी बना कर रखो।अपने दोस्तों साथ आ रहा हूं तो खाऊंगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।बुधवार की सुबह दोनों युवक अतुल का मोबाइल लेकर नशे की हालत में घर पहुंचे और बताया कि वह ट्रेन से कूद गया है।

वहीं अतुल की मौत के बाद उसके घर में कोहराम व रोना-धोना मचा है। बेटे के वियोग में मां रमावती देवी सहित घर के सभी सदस्यों का बुरा हाल है। बताया जाता है कि अतुल दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां, पिता के अलावे एक भाई रवि व तीन बहन सुधा, सुमन व नेहा है।

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

ranjna
Shadow
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular