Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsशाहपुर नगर पंचायत में भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शाहपुर नगर पंचायत में भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

BJP Election office Shahpur: आरा लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शाहपुर नपं में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया।

BJP Election office Shahpur: आरा लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शाहपुर नपं में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया।

  • हाइलाइट :- BJP Election office Shahpur
    • इस बार 400 का आंकड़ा पार कर सत्तारूढ़ होगा एनडीए गठबंधन – जीवन कुमार
    • आरा लोकसभा में तीसरी बार कमल खिलाकर मोदी जी के हाथों को और मजबूत करें – मुन्नी देवी
    • युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को जिताने की अपील की

आरा/शाहपुर: आरा लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शाहपुर नपं में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। विधानपार्षद जीवन कुमार व पूर्व विधायक श्रीमती मुनि देवी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

भाजपा सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में राजनीति की दशा व दिशा में परिवर्तन करने का काम किया है। कतार के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भोजन, रोजगार की गारंटी केवल भाजपा शासन में ही संभव हो पाई है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर तीसरी बार सत्तारूढ़ होगा। यह बात भाजपा के विधानपार्षद जीवन कुमार ने शाहपुर नगर पंचायत के NH -84 इंडेन गैस ऐजेंसी के समीप स्थित लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान व नौजवान को उनके वंचित हक देकर सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। देश में पहली बार सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता बरती जा रही है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती मुनि देवी ने कहा कि 01 जून अब ज्यादा दूर नहीं है। इस कार्यालय का भरपूर उपयोग कर आप अपने विधानसभा स्थित प्रत्येक बूथ के मजबूती के लिए अब पूरा जोर लगा दें, आप सभी जमीनी कार्यकर्त्ताओं की कड़ी मेहनत इस बार आरा लोकसभा में तीसरी बार कमल खिलाकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने का काम करे।

इस दौरान भाजपा के युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यालय में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के संग एक अहम बैठक कर सबको पूरे मनोबल के साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के लिए किये गये विभिन्न विशिष्ट कार्यों एवं विकसित भारत की ओर बढ़ते हमारे कदमों के साथ विपक्षियों के भ्रष्टाचार, भ्रम फैलाने और देश को कमजोर करने की गलत नीतियों के बारे में आरा लोकसभा के हमारे जनता-जनार्दन अब भली-भांति अवगत हो गये होंगे। आप सभी घर-घर जाकर हर एक मतदाता से भय-गरीबी-भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने एवं अपने लोकसभा क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को जिताने की अपील करें।

इस दौरान भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्रा, भुवर ओझा, सतीश भट्ट, गंगाधर पाण्डेय, बिनोद तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, विभु जैन, नागेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, विंध्याचल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभुनारायण सिंह, आकाश कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष चन्दन पाण्डेय, निशु राय, पंकज तिवारी, काजू गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल गुप्ता, गुप्तेश्वर साह, अरविन्द पाण्डेय, अमर नाथ राय, बंटी पाण्डेय, ठाकुर दयाल राम, सौरव पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, आकाश राय, लोजपा नेता अखिलेश पासवान, झूलन गोंड सहित अन्य कार्यकर्त्ता आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular