Homeबिहारआराअपने स्वर्णिम कार्यकाल को रिकार्ड समय में पूरा कर आगे बढ़ रहे...

अपने स्वर्णिम कार्यकाल को रिकार्ड समय में पूरा कर आगे बढ़ रहे हैं पीएम मोदी

BJP Ara आरा। स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व एसीएमओ सह जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) भाजपा डॉ. के.एन. सिन्हा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज तथा विशिष्ट अतिथि ई.धीरेंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) थे।

RN Yadav

मौके पर डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के पद पर 12 वर्षों की सेवा पूरी की और प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह कार्यकाल 4400 दिन से भी ज्यादा रहा। इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरू के कार्यकाल के रिकॉर्ड से भी आगे तक कार्य कर रहे हैं। यह अत्यंत खुशी का क्षण है।

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि विषम परिस्थिति में तमाम सक्रिय विपक्षों के रहते श्री मोदी ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल को रिकार्ड समय में पूरा कर आगे बढ़ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश का गौरव बढ़ा है।

BJP Ara : केक काटकर मनाया गया जश्न

इस अवसर पर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें एवं सभी ने केक काटकर जश्न मनाया। सभी ने शपथ लिया कि हम तन, मन, धन से देशवासियों की सेवा कर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करते रहेंगे।

Tiyar Pax

इस मौके पर अमरदीप कुमार जय, अजीत कुमार मिश्रा, विनय मिश्रा, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव नारायण यादव, हरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुमार, डॉ सागर आनंद, उमेश प्रसाद, जय किशोर, अरुण कुमार आदि थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular