Kolhrampur road accident : भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बेलगाम ट्रक ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
- हाइलाइट: Kolhrampur road accident
- बेलगाम ट्रक ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौत
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना
आरा। जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बेलगाम ट्रक ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वही के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची उक्त ट्रक को जब्त कर लिया।
Kolhrampur road accident : मृत बच्ची चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी
जानकारी के अनुसार मृत बच्ची चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी गुड्डू नट की 4 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी है। इधर, मृत बच्ची की मां हजबुन खातून ने बताया कि वह बुधवार को अपने बच्चों के साथ थाना क्षेत्र के पचरुखिया कला गांव अपने मायके घूमने आई थी।
शुक्रवार की शाम वह बच्चों के साथ कोल्हरामपुर बाजार की गई थी। वापस घर लौटने के क्रम में जब वह सड़क पार कर रही थी। तब वह आगे और उसकी पुत्री पीछे थी। उसी दौरान बेलगाम ट्रक में उसकी पुत्री को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।
बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने तीन बहन व भाई एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां हजबुन खातून व दो बहन चांदनी, गुलफ्सा एवं एक भाई जुम्मन है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया, उसकी मां हजबुन खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




