HomeNewsबिहारआरा शहर में अज्ञात युवक का शव बरामद

आरा शहर में अज्ञात युवक का शव बरामद

खबरे आपकी Ara SP office :आरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां एसपी कार्यालय एवं निर्माणाधीन समाहरणालय भवन के समीप से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

वाहन की चपेट में आने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

Ara SP office मृतक एक पैर से दिव्यांग है। उसके सर में गंभीर जख्म है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular