HomeNewsबिहारभोजपुर के बिहिया में मवेशी चोरी करने पहुंचे दो संदिग्ध पकड़े गए,...

भोजपुर के बिहिया में मवेशी चोरी करने पहुंचे दो संदिग्ध पकड़े गए, एक नाबालिग

बुढनावीर में भैंस चोरी करते दो संदिग्ध पकड़े गए, तीन साथी मौके से फरार

Budhanavir: बुढनावीर गांव में भैंस खोलने के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को दबोचा; तीन संदिग्ध मौके से फरार, पुलिस की पूछताछ में पुराने मवेशी चोरी मामले में खुलासा:

  • हाइलाइट: Budhanavir
  • बिहिया में मवेशी चोरी गिरोह का खुलासा? दो संदिग्ध पकड़े गए, पुराने मामले की जांच तेज

बिहिया/आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित बुढनावीर गांव में सोमवार सुबह मवेशी चोरी करने पहुंचे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग और एक युवक शामिल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल-112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई और बाद में उन्हें बिहिया थाना पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अंधेरे में करीब पांच संदिग्ध मवेशी चोरी करने के इरादे से गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान एक मवेशी पालक को इसकी भनक लग गई। जब दो संदिग्ध भैंस खोलने के लिए पहुंचे, तब ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर उनके तीन साथी फरार हो गए।

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों संदिग्धों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के अनुसार, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान बगही निवासी गोविंदा नट, पिता सीताराम नट, के रूप में हुई है।

Budhanavir: पूछताछ में युवक ने युवक ने खोले राज

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने पहले चोरी किए गए मवेशी को रानीसागर में बेचने की जानकारी दी है। पुलिस इस संबंध में सत्यापन कर रही है और चोरी किए गए मवेशी की बरामदगी का प्रयास जारी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ-साथ पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बताया गया कि दो दिन पहले बुढनावीर गांव की रहने वाली लीलावती देवी, पत्नी विनोद यादव, का एक मवेशी चोरी हो गया था। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ के दौरान इस चोरी में अपनी भूमिका स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि इस घटना में उसके साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular