Homeकारोबारआरा में बुल मशीन ऑपरेटर मीट का आयोजन

आरा में बुल मशीन ऑपरेटर मीट का आयोजन

Arrah–राज ऑटोमोबाइल्स के तत्वावधान में बुल मशीन ऑपरेटर मीट का आयोजन

आरा शहर के मंगलम दी वेन्यू में सोमवार को बुल मशीन के आथोराइज्ड डीलर राज ऑटोमोबाइल्स के तत्वावान में बुल ऑपरेटर मीट का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 50 ऑपरेटर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अथिति बुल कंपनी के रीजनल मैनेजर दीपक पाण्डेय जी और सर्विस मैनेजर शिवेंद्र कुमार शामिल हुए।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

कार्यक्रम में राज ऑटोमोबाइल्स के तरफ से डीलर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, प्रतीक राज, जनरल मैनेजर मुन्ना सोनी, मनीष कुमार सिंह, कन्हैया यादव, पवन पांडेय, रोहित ओझा, अर्पिता दुबे और लिली शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में बुल मशीन की विशेषता के बारे में बताया गया।

Arrah: ऑपरेटर की संतुष्टि से ही संतुष्ट होगें ग्राहक-प्रेम पंकज

Bull Machine Operator Meet in Arrah
Bull Machine Operator Meet in Arrah

दीपक पाण्डेय और शिवेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से बताया की बुल मशीन में किर्लोस्कर का इंजन और करारों का ट्रांसमिशन लगाया जाता है, जिसके कारण कम लागत और कम खर्च में ये मशीन आती है। बुल मशीन के लोडर की ऊंचाई सारे मशीन में सबसे अधिक होती है, जिससे लोडिंग करने में आसानी होती है। ग्राहकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस कार्यक्रम में मशीन चलाने और मशीन के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। डीलर प्रेम पंकज ने कहा की अगर ऑपरेटर संतुष्ट होगे तभी ग्राहक भी संतुष्ट होंगे।

सभी ऑपरेटरों को किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम में सम्मलित सभी ऑपरेटर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतीक राज ने सभी ऑपरेटर को धन्यवाद दिया। जिसमे उन्होंने कहा की बहुत कम समय के सूचना पर सभी ऑपरेटर इस कार्यक्रम में आए इसके लिए हम सभी का ध्यनवाद करते है। बुल मशीन की तरफ से ये पहला आयोजन था। इस तरह का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular