HomeNewsभोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाडे़ गोली मार कर हत्या

भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाडे़ गोली मार कर हत्या

Mukhiya Sanjay Singh shot dead-चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के पास मारी गयी मुखिया को गोली

jay kumar

चरपोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत से नवनिर्वाचित हुए थे मुखिया

खबरे आपकी आरा। भोजपुर में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाडे़ चरपोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर गांव तथा आसपास इलाके में सनसनी मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना तथा पुलिस के वरीय अफसर घटनास्थल की ओर कूच कर गए।

Mukhiya Sanjay Singh shot dead-घटना स्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Mukhiya Sanjay Singh shot
Mukhiya Sanjay Singh

बताया जाता है कि नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपने एक सहयोगी के साथ बुलेट पर सवार होकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठेंगवा गांव जा रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस पर सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। वैसे चुनावी रंजिश के बाद सामने आ रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular