Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में हादसा, सवारी बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने...

जगदीशपुर में हादसा, सवारी बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Bus Accident Jagdishpur: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव के पास आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

  • हाइलाइट: Bus Accident Jagdishpur
    • डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव के पास आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आरा की ओर जा रही एक सवारी बस को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के परिणामस्वरूप डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो इस दुर्घटना के समय बस में यात्रा कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत जगदीशपुर थाना पुलिस और डायल-112 को सूचित किया।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल दुलौर (जगदीशपुर) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मालियाबाग से यात्रियों को लेकर आरा जा रही थी। इसी दौरान, हाटपोखर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर फंस गई, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जो इस भयानक दृश्य को देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular