Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeकरियरबोर्ड रिजल्ट्सभोजपुर टाॅपर बना संभावना स्कूल का छात्र आर्यन

भोजपुर टाॅपर बना संभावना स्कूल का छात्र आर्यन

CBSE 2023 – Bhojpur Topper Aryan: आर्यन मूल रूप से आरा सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव का रहने वाला है, उसके पिता प्रमोद कुमार सिंह आर्मी में सैनिक हैं। वर्तमान में वे कश्मीर के रजौरी में पोस्टेड है। मां पूनम देवी गृहिणी है। वह दो बहन एवं भाई में सबसे छोटा है। उसके दोनो बहने दिव्या कुमारी और दिव्यांशू कुमारी की पढ़ाई भी संभावना स्कूल में हुई है।

  • 98.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय सहित भोजपुर का बढ़ाया मान
  • निदेशक एवं प्राचार्या ने आर्यन को पाठ्य पुस्तक व नकद राशि देकर किया सम्मानित

Bihar/Ara: आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के होनहार छात्र आर्यन ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भोजपुर टाॅपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। उसके इस उपलब्धि से संभावना स्कूल ही नही बल्कि भोजपुर जिले का नाम रौशन हुआ। सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उसे 98.8 प्रतिशत अंक
हासिल हुए है।

CBSE 2023 – Bhojpur Topper Aryan आर्यन मूल रूप से आरा सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव का रहने वाला है, उसके पिता प्रमोद कुमार सिंह आर्मी में सैनिक हैं। वर्तमान में वे कश्मीर के रजौरी में पोस्टेड है। मां पूनम देवी गृहिणी है। वह दो बहन एवं भाई में सबसे छोटा है। उसके दोनो बहने दिव्या कुमारी और दिव्यांशू कुमारी की पढ़ाई भी संभावना स्कूल में हुई है। उसकी प्रारम्भिक शिक्षा संभावना स्कूल से ही शुरु हुई। उसने वर्ष 2012 में कक्षा यूकेजी में नामांकन कराया था। उसका सपना आगे चलकर जेईई क्रैक कर इंजीनियर बनने का है। उसके आदर्श भारत के मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम हैं। पढ़ाई के अलावे उसे बैडमिंटन खेलने और पेंटिंग बनाने में रुचि है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

आर्यन के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से उसे कक्षा ग्यारहवीं का पाठ्य पुस्तक एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चे सीबीएसई दशवीं बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसमें आर्यन ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर भोजपुर टाॅपर बना है। यह संभावना स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ा है। उसके इस उपलब्धि में स्कूल परिवार एवं उसके माता-पिता का सराहनीय योगदान रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular