Homeबिहारआरा भोजपुरफायरिंग में फरार चल रहे आरोपितो के घर चस्पाया गया इश्तेहार

फायरिंग में फरार चल रहे आरोपितो के घर चस्पाया गया इश्तेहार

Chandwa Ara firing आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा फायरिंग मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया गया। नवादा थाना के दारोगा अजीत कुमार झा के द्वारा डुगडुगी बजाकर बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्र सिट्टू सिंह, उमेश्वर सिंह उर्फ अखिलेश सिंह के पुत्र हाला सिंह एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव निवासी स्व. निर्मल सिंह के पुत्र कलयुग सिंह उर्फ चांद बहादुर सिंह के घर इश्तेहार चस्पाया पाया। बावजूद इसके तीनो आरोपित पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करते है, तो पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

बता दें कि 19 नवंबर 25 की देर शाम नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड स्थित थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी स्व.नर्वदेश्वर तिवारी के पुत्र सह अधिवक्ता अंजनी कुमार तिवारी के कार्यालय (Chandwa Ara firing) पर उनके भतीजे से हुए मामूली विवाद को लेकर कार सवार हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसके बाद अंजनी कुमार तिवारी द्वारा कलयुग सिंह, सिट्टू सिंह एवं हाला सिंह सहित पांच नामजद दो अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से उक्त तीनो आरोपी फरार चल रहे हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular