HomeNewsतकरार के बाद कथित प्रेमी ने युवती पर चलाई गोली, रास्ते से...

तकरार के बाद कथित प्रेमी ने युवती पर चलाई गोली, रास्ते से जा रही महिला घायल

Chandwa Mod Firing-नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह की घटना

jay kumar

बीमार नाती को देखने व बेटी से मिलने जा रही थी महिला, टेंपो से उतरते ही लगी गोली

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, फायरिंग करने वाले की कर रही तलाश

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ पर तकरार और हाथापाई के बाद कथित प्रेमी द्वारा युवती पर गोली चला दी गयी। लेकिन निशाना चूक गया और गोली रास्ते से जा रही अधेड़ महिला को जा लगी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। गोली उसके जांघ में गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है। जख्मी महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार निवासी रामदयाल पंडित की 50 वर्षीया पत्नी रामावती देवी है।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी गुड़िया के बेटे की तबीयत खराब है। उसे देखने के लिये वह बेटी से मिलने चंदवा स्थित उसकी ननद के घर जा रही थी। चंदवा मोड़ पर अॉटो उतरने के बाद वह आगे बढ़ी, तो देखा कि रास्ते में एक युवक एक लड़की से हाथापाई कर रहा था। उसके बाद युवक द्वारा लड़की पर फायरिंग कर दी गई। लेकिन गोली लड़की के बदले उसे लग गयी। उसके बाद युवक भाग गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अस्पताल पहुंचे और जख्मी महिला से मिलकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गये।

Chandwa Mod Firing-बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

Chandwa Mod Firing - Woman Injured

आरा। पुलिस की शुरुआती जांच में युवती द्वारा बातचीत बंद कर दिये जाने से नाराज लड़के ने उस पर गोली चलाने जाने की बात सामने आयी है। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाला युवक चंदवा का रहने वाला बताया जा है। जबकि युवती चंदवा स्थित एक शोरूम में काम करती है। दोनों की करीब चार साल से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। लेकिन कुछ माह बाद लड़की ने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद भी युवक द्वारा उसका पीछा किया जाता था। इस मामले को लेकर दोनों के परिजनों ने बैठक कर मामले को सलटा दिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह युवती शोरूम ड्यूटी जा रही थी। तभी युवक आ धमका और उसके साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच उसने युवती पर फायरिंग कर दी। लेकिन गोली महिला को लग गयी।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular