Friday, May 16, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsउगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आर्शिवाद, छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आर्शिवाद, छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित न्या पोखरा छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती सूर्योदय होने के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तैयार खड़े मिले।

Chhath Puja – Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित न्या पोखरा छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती सूर्योदय होने के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तैयार खड़े मिले।

  • हाइलाइट : Chhath Puja – Shahpur
    • उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगा आर्शिवाद
    • उगते सूरज को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन

Chhath Puja – Shahpur आरा/शाहपुर: उगते सूरज को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। छठ घाटों पर देर रात से ही भक्तों की भीड़ देखी गयी। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित न्या पोखरा छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती सूर्योदय होने के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तैयार खड़े मिले। नगर पंचायत वार्ड एक न्या पोखरा समेत शोभि टोला, मिशन स्कूल के समीप न्या घाट, वार्ड दो के भरौली रोड स्थित शिव मंदिर छठ घाट, वार्ड-06 नारायणी नदी के तट, वार्ड-07 में छठ घाट, वार्ड-08 में नारायणी नदी पुल पर, वार्ड 10 के कृषि फार्म स्थित पोखरा समेत अन्य छठ घाटों पर व्रती आधी रात के बाद से ही इकट्ठा हो गए।

Chhath Puja - Shahpur - उगते सूरज को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन

रात के अंधेरे में छठ घाट एवं नगर के सभी सड़क दीयों की रोशनी से सज गये थे। उदीयमान सूर्य यानी उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास को पूरा किया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया। इससे पहले कल शाम में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया था। शाहपुर BDO शत्रुंजय कुमार सिंह नगर के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, पु. नि. कमलजीत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी महिला दरोगा स्वेता कुमारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के देख रेख में उदीयमान सूर्य यानी उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास को पूरा किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
सुबह तीन बजे से ही पानी में खड़े दिखे व्रती

सुबह तीन बजे से ही पानी में खड़े दिखे व्रती
नारायणी नदी छठ घाट के अलावे कई तालाबों में भी सुबह 3 बजे से ही लोगों का पहुंचना जारी रहा। लोग पहुंचते रहे और छठ घाटों पर प्रसाद के सूप और डालों को सजाकर लोग रखते गए। छठ व्रत करने वाले व्रती पानी में उतर कर भगवान भास्कर के उगने का इंतजार करते दिखे और इस दौरान छठव्रती सूर्य की उपासना करते नजर आये। वार्ड एक के पश्चिम पोखरा तालाब पर काफी भीड़ पहुंची थी। इस दौरान छठ घाटों पर पूजा समितियों और नगर प्रशासन ने तालाबों को बेहतर ढंग से सजाया था ,रंगीन बल्बों और झालरों से सजा तालाबो का छठ घाट आकर्षक नजर आ रहा था।

छठ व्रत के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत के पारण का विधान है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन तप और व्रत के माध्यम से हर साधक अपने घर-परिवार और विशेष रूप से अपनी संतान की मंगलकामना करता है। भगवान भास्कर का अर्घ्य देने के बाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्रतियों से ठेकुआ का प्रसाद प्राप्त किया।

शाहपुर के राजनेताओं ने दी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं

शाहपुर के राजनेताओं ने दी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं
पूर्व नगर अध्यक्ष शरदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव ने वार्ड एक स्थित न्या पोखरा स्थित छठ घाट अपने पत्नी के साथ पर्व मनाया। यही पर वार्ड 10 की पार्षद नीलू देवी उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिया। वार्ड पार्षद मनोज पासवान एवं भाजपा नेता अंकित पांडेय श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखे। नेपाल से आये पूजा समिति के सदस्य कृष्णा कुमार केशरी ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। छठ पूजा समिति सदस्य राजेश भाई मोबाइल वाले श्रद्धालुओं की सेवा में काफी तत्पर रहें।

पूर्व मुख्य पार्षद बबीता देवी, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, पूर्व पार्षद संजु देवी, संजय चतुर्वेदी, देवन्ती देवी, कामेश्वर राज, हिरालाल पांडेय,आरती देवी, कृष्ण कुमार, धन कुमार पांडे,मुन्ना पांडे, मंजी पांडे, राकेश यादव, पिंटू मास्टर, सगीर साह, बंटी पांडेय, राजू धानुक, मुन्ना यादव ने सुख-समृद्धि की शुभकामना दी।

पदाधिकारियों ने दी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह पोस्ट शेयर कर छठ पूजा के उषा अर्घ्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और भक्तों को लोक आस्था, प्रकृति के आराधना तथा भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व ‘छठ’ के चौथे दिन ‘उषा अर्घ्य’ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। छठि मइया की कृपा से सबका जीवन सुख-समृद्धि, वैभवशाली, शांति तथा आरोग्यता से परिपूर्ण और मंगलमय हो। जय छठि मइया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular