Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Homeराजनीतजगदीशपुर का मुख्यपार्षद आर्थिक अपराध का मास्टरमाइंड है- भोला खां

जगदीशपुर का मुख्यपार्षद आर्थिक अपराध का मास्टरमाइंड है- भोला खां

जगदीशपुर का मुख्यपार्षद- आरोप साबित करें – भोला खां

आरा।जगदीशपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खां ने कहा कि जगदीशपुर का मुख्यपार्षद आर्थिक अपराध का मास्टरमाइंड है भारतीय कानून में घुस लेना-देना दोनो अपराध है। स्थानिय विधायक पर पांच लाख रुपये घुस लेने के लगाये आरोप को साबित करें मुख्यपार्षद।

भोला खां ने कहा कि मुख्यपार्षद ने खुद पूर्वमंत्री से अपनी मेलि को स्वीकार करते चुनाव के समय गलतबयानी कर विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। सर्वविदित है कि जगदीशपुर का मुख्यपार्षद स्वयं षड़यंत्र कर धोखाधड़ी में माहिर है नियमों के गलत संस्करण निर्धारण कर फर्जीवाड़े के माध्यम अकूत संपति अर्जित किया है। जगदीशपुर नगर पंचायत में वितीय अनियमितता व सरकारी राजस्व का गबन से लेकर घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। रुपयों को बन्दर बाट कर सुर्खियों में रहने वाले मुख्य पार्षद खुद आर्थिक अपराध का मास्टर माइंड है।

पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दुबे के क्षेत्र में ढ़ह गया अंग्रेजो के जमाने का बना पुल

उक्त बातें राजद के प्रखंड अध्यक्ष भोला खां ने पार्टी कार्यालय जगदीशपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद आरोप लगा रहे है की इनके जेल में रहने के दौरान स्थानीय विधायक ने इनकी पत्नी पूर्व मुख्य पार्षद रीता कुमारी से धमकी भरा पत्र देकर तीन साल पहले पांच लाख रुपया लिए थे। भोला खां ने कहा कि कहा कि तीन साल पहले का मामला है फिर इतना दिन से चुप क्यों बैठे थे। उस पत्र को आम जनता के बीच मुख्य पार्षद क्यो नही लाये.? भोला खां ने कहा कि घुस लेना और देना दोनों अपराध है।आखिर किस मामले में मुख्य पार्षद की पत्नी विधायक को घुस स्वरूप पांच लाख रुपया दी थी.? ये रुपया आया कहा से था.? मुख्य पार्षद,कार्यपालक,व जेई क्यो नही पत्र के साथ उस समय विधायक पर मुकदमा किया.?

कोरोना जांच की खबर नही की तो मानकर चले रिपोर्ट निगेटिव- सीएस

एक भोजपुरी कहावत का हवाला देते राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खां ने कहा कि जेल जाने के डर से मुख्यपार्षद की हालत खिसियाईल बिल्ली खम्भा नोचे या यूं कहें कि लजाइल लईका ढोड़ी टोवे वाली हो गयी है।

भोला खां ने आरोप लगाते कहा कि ये मुख्य पार्षद पूर्व मंत्री का एजेन्ट है।अभी चुनावी समय है इस लिए जनता को गुमराह कर विधायक का छवि धूमिल करना चाहता है। विधायक जी कभी भी किसी से रुपया का मांग नही करते है। बड़ा बड़ा कार्यक्रम किये है पूरा अपने दम पर करते है।

कंटेनमेंट जोन में नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

प्रखंड अध्यक्ष भोला खा ने कहा कि मुख्य पार्षद अपने अंदर झाक कर देखे तब किसी पर आरोप लगाए।जो लूटपाट कर जगदीशपुर को एक कसर भी नही छोड़ा बर्बाद करने से अब वह आरोप लगा रहा है।मुख्य पार्षद फर्जी निविदा निकाल कर अपने मनचाहे लोग को संवेदक बना कर स्वयं ठीकेदारी करा रहा है। एक ही योजना में बार बार रुपया का निकासी कर नगर की जनता को गुमराह कर अपना काम करने वाला है ये मुख्य पार्षद।

भोला खा ने कहा कि एक सड़क एक नाली को कितना बार बनवाओगे, नगर की जनता सबकुछ देख रही है।समय पर जबाब देगी। विधायक अपने क्षेत्र में जितना कार्य किये है उतना कोई नही किया होगा। कोरोना लॉक डाउन को लेकर जगदीशपुर का कार्य अभी रुका है।जो बाकी है उसे भी पूरा कर लिया जायेगा।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular