HomeNewsआरा में विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत

आरा में विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत

गड़हनी के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की रात घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की रात विषैले सांप के डंसने से एक बालक की मौत हो गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सुल्तानपुर गांव निवासी रजिन्द्र भगत का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

jay kumar

भोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह घर में सो रहा था। इसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराएं ही शव को वापस गांव लेते गए। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां सुशीला देवी एवं तीन भाई है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular