HomeNewsआरा में बाइक चोरी का प्रयास कर रहे युवक की धुनाई- पुलिस...

आरा में बाइक चोरी का प्रयास कर रहे युवक की धुनाई- पुलिस को सौंपा

शहर के हरी जी हाता मुहल्ले के समीप की घटना

jay kumar

जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के हरिजी के हाता के समीप शुक्रवार को बाइक चोरी का प्रयास कर यहा एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

भोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

पकड़ा गया युवक शहर के मौलाबाग का रहने वाला बिट्‌टू कुमार है। वह चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह की बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में कमलेश कुमार सिंह द्वारा नवादा थाने में पकड़े गये युवक बिट्‌टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

उसमें कहा गया है कि वह मगध एक्स-रे के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गये। तभी उनकी नजर सीसीटीवी पर गयी। देखा कि एक युवक उनकी बाइक पर बैठ लॉक खोलने का प्रयास कर रहा है। इस पर वह बाहर निकले और लॉक खोलने का कारण पूछा तो युवक भागने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

इस दौरान उसकी पिटाई कर दी गयी। इसमें उसे कुछ चोटें भी आयी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवादा थाना की पुलिस उसे लेकर चली गयी। इलाज कराने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular