Tuesday, September 26, 2023
No menu items!
Homeप्रसिद्ध व्यक्तिभूतपूर्व सूबेदार राजबलम सिंह के निधन पर शोक

भूतपूर्व सूबेदार राजबलम सिंह के निधन पर शोक

उदवन्तनगर प्रखंड के सरथुआ गांव के निवासी थे राज बलम सिंह

कोरोना योद्धा के रूप में मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित-

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के सरथुआ गांव निवासी भूतपूर्व सूबेदार राज बलम सिंह का शनिवार कि सुबह असमायिक निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक गांव के आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पांच पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र भी बिहार रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में उनके दो नाती बिहार रेजिमेंट में तैनात हैं। उनका अंतिम संस्कार महुली स्थित गंगा नदी घाट पर किया गया। बताया जाता है कि उनका जन्म 27 मई 1929 को हुआ था। 27 मई 1950 को उन्होंने बिहार रेजिमेंट ज्वाइन किया था। 28 वर्षों तक देश सेवा करने के पश्चात 31 मई 1978 को वे सेवानिवृत्त हुए थे। वे करीब 42 वर्षों तक पेंशनधारी रहे। बिहार रेजिमेंट में रहते हुए उन्होंने श्रीलंका की लड़ाई और चाइना वार में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

अन्य खबरें देखें- फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सभी प्रखंडों के क्वांरटाइन सेंटर पर हुआ रजिस्ट्रेशन-

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -

Most Popular