Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरधान की रोपनी करने गए किसान की विद्युत करंट लगने से मौत

धान की रोपनी करने गए किसान की विद्युत करंट लगने से मौत

तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव में घटी घटना

Kailan Singh – Uttardaha: मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह का 34 वर्षीय पुत्र कैलान सिंह है। वह पेशे से किसान था।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Kailan Singh – Uttardaha
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा (बिहार)। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव में मंगलवार की सुबह धान रोपनी करने गए किसान की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह का 34 वर्षीय पुत्र कैलान सिंह है। वह पेशे से किसान था।

Kailan Singh – Uttardaha: खेत में धान रोपने के दौरान घटी घटना

इधर, मृतक के चचेरे भाई बिरेश कुमार भारती ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि मंगलवार की सुबह वह खेत में धान रोपने गया था। जहां बिजली का तार टूट कर पहले से गिर पड़ा था। जैसे ही वह खेत में धान रोपने के लिए झुका। तभी उसका हाथ को उसी तार में स्पर्श कर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular