HomeNewsबिहारमांगे पूरा नही होने पर एक नवंबर से जलापूर्ति बंद करेगें संवेदक

मांगे पूरा नही होने पर एक नवंबर से जलापूर्ति बंद करेगें संवेदक

खबरे आपकी आरा। Stop water supply लोक स्वास्थ्य प्रमंडल आरा के प्रांगण में बुधवार को संवेदको की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्न मुद्दों पर विचार कर विमर्श किया गया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल संवेदक संघ के अध्यक्ष वामन भगवान ने बताया कि हर घर नल का जल योजना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की सबसे महत्वाकांक्षी एवं जन हितकारी योजना है। सभी संवेदको का आज तक का लंबित विपत्र का भुगतान (जिसमें मुख्य कार्य ट्रायल रन, आर्सैनिक कार्य रिमूवल प्लांट, अत्यधिक वेरिएशन, ऑपरेशन मेंटेनेंस एवं सुरक्षित जमा राशि से संबंधित कोई भी भुगतान नही हुआ।

jay kumar

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में रिमूवल प्लांट लगा हुआ है। डेढ-दो साल से ऑपरेशन मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। ऑपरेटर एवं बिजली बिल का भुगतान संवेदक खुद कर रहे हैं। लेकिन उसकी भी राशि पर भी भुगतान पर भी रोक लगा दी गई। बिल बना कर विभाग को दिया जा रहा है। लेकिन तरह-तरह का अड़चन लगा दिया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव, अभियंता प्रमुख समेत वरीय अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है।

संवेदक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अगर हमारी मांगों को 30 अक्टूबर 2021 तक पूरा नहीं किया जाता, तो सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक नवंबर 2021 से अनिश्चितकाल के लिए जलापूर्ति बंद (Stop water supply) कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुचित रूप से इकरारनामा के शर्तो का बार-बार उल्लंघन किया जाता है। बैठक में अध्यक्ष वामन भगवान, अमित कुमार सिंह, पुतुल कुमार, मथुरा सिंह, अभिमन्यु कुमार, संजय कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता, विकास मिश्रा, गणेश पांडेय, महेश कुमार मेहता, रिंकू सिंह, पिंटू सिंह आदि अन्य मौजूद थे।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular