HomeNewsजालसाजों ने जाली हस्ताक्षर कर आरा में बेच दी 12 कट्ठा जमीन

जालसाजों ने जाली हस्ताक्षर कर आरा में बेच दी 12 कट्ठा जमीन

Land Fraudsters-मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

जालसाजों द्वारा महिला की दिल्ली में रहने वाली बेटी को बना दिया गया पहचान कर्ता

खबरे आपकी आरा। दिल्ली में रहने वाली आरा की एक महिला की 12 कट्ठा जमीन जालसाजों ने बेच दी। जालसाजों द्वारा महिला का ही जाली हस्ताक्षर कर जमीन की रजिस्ट्री गयी है। दस्तावेज पर महिला की ही दिल्‌ली में रहने वाली बेटी को पहचान कर्ता भी बना दिया गया है। घटना पिछले सितंबर माह में हुई है। उसे लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा की पत्नी मधु वर्मा द्वारा नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Land Fraudsters-नवादा थाना में दर्ज करायी गयी पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

दर्ज प्राथमिकी में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी,चौरसनी गांव निवासी दिनेश्वर सिंह, मुफस्सिल के धमार निवासी द्वारिका यादव, अमरपुर मरवटिया निवासी शशि कुमार सिंह और शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया निवासी श्रीकांत यादव को आरोपित किया गया है। चार पर जमीन बेचने जबकि शशिकुमार सिंह पर गवाह बनने का आरोप है।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

दिल्ली में रहने वाली महिला का जाली हस्ताक्षर कर आरा में बेच दी 12 कट्ठा जमीन 

प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला बेटी और परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनकी जमीन पकडियावर मौजा में है। सभी आरोपितों द्वारा साजिश के तहत एक होकर 13 सितंबर को उनका फर्जी हस्ताक्षर कर 12  कट्ठा जमीन बेच दी गयी। इतना ही नहीं दिल्ली में रहने वाली बेटी को पहचानकर्ता भी बना दिया गया है। सूचना मिलने पर वह आरा पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular