Koilwar NP: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित शिव मंदिर के समीप घर लौट रहे तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- हाइलाइट: Koilwar NP
- होटल से घर लौट रहे व्यापारियों पर नकाबपोश अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे
- वारदात के दौरान अपराधियों ने एक व्यापारी से सोने की चेन व नगद रुपए लूटे
- पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं एक कारतूस किया बरामद
- कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर स्थित शिव मंदिर के समय गुरुवार की देर रात की घटना
आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित शिव मंदिर के समीप पहले से घाट लगाकर बैठे नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने होटल बंद कर घर लौट रहे तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। है।
वही वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने एक व्यापारी से सोने की चेन व नगर रुपए लूट ली गयी। घटना गुरुवार की देर रात करीब 11:45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वही व्यापारियों द्वारा शोर मचाने व स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही कोईलवर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा एवं एक कारतूस भी बरामद किया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
Koilwar NP : वार्ड नंबर-आठ स्थित शिव मंदिर के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिलदेव चौक पर स्थित अतिथि रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट होटल के व्यापारी अरविंद कुमार अपने साथी बबलू गांधी के साथ बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। इसी क्रम उनके व्यापारी साथी अभिषेक कुमार दूसरे बाइक से साथ में थे। जैसे ही वे लोग कोईलवर नगर पंचायत वार्ड नंबर-आठ स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे। तभी वहां पर पहले से घात लगाए बैठे छह की संख्या में रहे नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। तभी अभिषेक कुमार बाइक छोड़ गली में घुसकर शोर मचाने लगे।
इस दौरान अरविंद कुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी बबलू गांधी को अपराधियों ने पकड़ लिया और उनके गले में रहे सोने के चेन एवं पास में रहे नगद रुपए लूट ली। दूसरे बाइक पर रहे अभिषेक कुमार बाइक छोड़ पास में रहे गली में घुसकर शोर मचाने पर जब स्थानीय लोग बाहर आते देख सभी अपराधी वहां से फरार हो गए।
वही इस संबंध में सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना देर रात की बताई जा रही है। घटनास्थल से एक धोखा एवं एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले के अभी किसी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

