Homeबिहारआरा भोजपुरसलेमपुर गांव‌ में पुलिस ने की छापेमारी: अवैध हथियार के साथ बदमाश...

सलेमपुर गांव‌ में पुलिस ने की छापेमारी: अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Jaipal Singh आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एकनाली बंदूक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व. महेंद्र सिंह का पुत्र जयपाल सिंह है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Jaipal Singh : चांदी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

उन्होंने बताया कि चांदी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जयपाल सिंह ने अपने घर में एक अवैध एकनाली बंदूक छुपा कर रखे हुआ है और लोगों को धमकता है। सूचना के सत्यापन उपरांत चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से एकनाली बंदूक बरामद हुई। इसके पश्चात चांदी थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular