Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजनाच प्रोग्राम के दौरान डांसर ने निगला सिक्का, हालात गंभीर

नाच प्रोग्राम के दौरान डांसर ने निगला सिक्का, हालात गंभीर

Dancer swallows coin: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला शादी समारोह के दौरान नाच प्रोग्राम में एक डांसर ने सिक्का निगल लिया।

  • हाइलाइट: Dancer swallows coin
  • नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की गुरुवार रात की घटना
  • सदर अस्पताल में कराया जा रहा डांसर का इलाज

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला शादी समारोह के दौरान नाच प्रोग्राम में एक डांसर ने सिक्का निगल लिया। उससे उसकी हालत बिगड़ गयी। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डांसर मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह जिले की एक नाच पार्टी में डांसर का काम करती है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात चंदवा टोला इलाके में एक शादी समारोह में नाच का कार्यक्रम था। उसमें कुछ महिला डांसर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थी। तभी कुछ उत्साही युवक डांसरों को पैसे दे रहे थे। उसी क्रम में किसी द्वारा डांसर के मुंह में नोट के साथ सिक्का भी पकड़ा दिया और डांसर ने गलती से सिक्का निगल लिया।

उससे डांसर को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टर डांसर का इलाज कर रहे हैं और एक्स-रे के जरिए सिक्के की स्थिति जानने के बाद उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular