Homeआरा भोजपुरकोइलवरभोजपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर बड़ी घटना, मची सनसनी

भोजपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर बड़ी घटना, मची सनसनी

Dinesh Dhandiha: कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड चबूतरा के समीप सोमवार की देर शाम घटी घटना

  • हाइलाइट: Dinesh Dhandiha
  • प्रेम-प्रसंग को लेकर किशोर को मारी गोली
  • जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड चबूतरा के समीप सोमवार की देर शाम प्रेम-प्रसंग में एक किशोर को गोली मार दी गई। जख्मी किशोर को दाहिने साइड कमर पर गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडींहा गांव वार्ड नंबर-4 निवासी देव किशोर यादव का 16 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार है। वह इंटर का छात्र है। इधर, दिनेश कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से उसका स्कूल टाइम वर्ष 2023 प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दो साल से उसका ब्रेकअप हो गया और उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसे लेकर उसके परिजन द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी और उसे मारने की भी धमकी दी गई थी।

Dinesh Dhandiha : कुल्हड़िया स्टेशन के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग

सोमवार की देर शाम जब वह कुल्हड़िया स्टेशन स्थित दुकान से समोसा खाकर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी प्रेमिका के पिता और भाई वहां आज धमके और ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी ओर जख्मी किशोर दिनेश कुमार ने अपने प्रेमिका के पिता एवं भाई पर प्रेम-प्रसंग के विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। साथी उसने उनके द्वारा कई राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular