Homeबिहारआराखोये हुए मोबाइल खोज कर पुलिस ने 90 चेहरों की लौटाई मुस्कान

खोये हुए मोबाइल खोज कर पुलिस ने 90 चेहरों की लौटाई मुस्कान

02 June 2026 Ara: भोजपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस साल अबतक तीस लाख रुपए कीमत के 148 मोबाइल बरामद कर वापस किए गए हैं।

  • हाइलाइट: 02 June 2026 Ara ऑपरेशन मुस्कान:
  • सोमवार दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी ने वास्तविक धारकों को सौंपे मोबाइल
  • इस साल अबतक पुलिस ने खोज निकाले चोरी गये 148 मोबाइल
  • पिछले साल पुलिस ने बरामद किया खोये था 441 मोबाइल

आरा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत भोजपुर पुलिस द्वारा चोरी गये और खोये 90 मोबाइल बरामद किया है। सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में मोबाइल उसके असली धारकों को सौंपे गये। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से सभी धारकों को मोबाइल सौंपा गया। महीनों से खोये मोबाइल मिलने के बाद लोगों की खुशी देखने लायक थी। ‌बरामद मोबाइल की कीमत करीब नौ लाख रुपए आंकी जा रही है।

02 June 2026 Ara : भोजपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान

भोजपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस साल अबतक तीस लाख रुपए कीमत के 148 मोबाइल बरामद कर वापस किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी/गुम मोबाइल से संबंधित विभिन्न थानों एवं ओपी में दर्ज सनहा के आलोक में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बरामद एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ‌ इसके लिए डीआईयू के साथ विशेष टीम गठित की गयी है।

इस कड़ी में इस बार खोये 90 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को लौटाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से मौके पर उपस्थित सभी लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही गई। ताकि पुलिस की विशेष टीम द्वारा मोबाइल बरामद की जा सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले साल मोबाइल बरामद करते हुए असली धारकों को लौटाये जा चुके हैं। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए नागरिकों के गुम मोबाइल लौटा कर पुलिस आम जनता का विश्वास हासिल करने में काफी हद तक सफल होती दिख रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular