Sunday, September 8, 2024
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsआरा के भाजपा प्रत्याशी का विरोध और प्रधानमंत्री के समर्थन का निर्णय

आरा के भाजपा प्रत्याशी का विरोध और प्रधानमंत्री के समर्थन का निर्णय

आरा शहर की लोकप्रियता समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण है।

Ara BJP candidate: आरा संसद से नाराज भाजपा समर्थकों द्वारा शाहपुर के कुंडवा शिव मंदिर के समीप एक प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया।

  • हाइलाइट :- Ara BJP candidate
    • नाराज भाजपा समर्थकों ने किया प्रेस वार्ता
    • प्रत्याशी का विरोध और प्रधानमंत्री का समर्थन

Ara BJP candidate आरा/शाहपुर: आरा शहर की लोकप्रियता समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण है। कुंवर सिंह की वीरता, समृद्ध बाजार, उन्नत खेती और बाढ़ जनित पीड़ा वाले विधानसभा क्षेत्रों के समुच्चय आरा लोकसभा क्षेत्र का इतिहास राजनीतिक समृद्धि से भी पूर्ण रहा है, लेकिन वर्तमान परिदृश्य झंझावात भरा है। समाजवादी विचारधारा को पोषित करने वाले इस क्षेत्र के मतदाताओं का बड़ा वर्ग इसका अनुभव कर रहा है। समर्थक, भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह को निष्क्रिय बता नाराज तो है, लेकिन सशक्त राष्ट्र और विकास के नाम पर मोदीजी को देख रहे है।

नाराज भाजपा समर्थकों ने किया प्रेस वार्ता

आरा संसद से नाराज भाजपा समर्थकों द्वारा शाहपुर के कुंडवा शिव मंदिर के समीप प्रखंड स्तरीय एक बैठक किया गया। बैठक में सर्व सहमति से हुए निर्णय के उपरांत भाजपा समर्थकों ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा समर्थकों ने बताया की सार्वजनिक मुद्दों की बात जब संसद महोदय से की जाती है तो उनके द्वारा यह कहा जाता है की यह लोग पैसा लेकर मीटिंग खराब करने आ जाते है। क्या यह भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं है? उनके इस भाषा के प्रयोग से हम सभी भाजपा समर्थक आहत है। प्रेस को संबोधित करते भाजपा समर्थकों ने बताया की हमारी मांग केवल इतनी रही है की शाहपुर बनाही रोड के पास फोरलेन अंडरपास के दोनों ओर सर्विस रोड नहीं देने के चलते पूरे प्रखंड की जनता परेशान है। परंतु आज तक सर्विस रोड नहीं बना। इस कारण आपके प्रति लोगों में गुस्सा है।

Ara BJP candidate - नाराज भाजपा समर्थकों ने किया प्रेस वार्ता

नाराज भाजपा समर्थकों का आरोप

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग पटना बक्सर फोरलेन कुंडेश्वर धाम के पास अंडर पास नहीं होने के चलते आज तक दर्जनों लोगों से ज्यादा की मृत्यु हो गई। बनाही रोड फोरलेन पर अंडरपास की व्यवस्था नहीं होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और इसका मुख्य कारण है वोट लेने के बाद जब आप दिल्ली की ओर चले जाते हैं उसके बाद से शाहपुर की जनता से आपका मुंह भंग हो जाता है जनता रहे या भाड़ में जाए।
  2. मंत्री जी शाहपुर प्रखंड में आपके विभाग से किसानों को कृषि फीडर से आज तक बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी और किसानों को बिजली विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। शाहपुर प्रखंड के गांव में ट्रांसफार्मर तो दे दिया गया और किसानों को उनके बोरिंग तक बिना पावर दिए हुए बिजली का मीटर दे दिया गया है। उसके उपरांत उनका बिजली बिल भी चालू हो गया जबकि आज तक उनके ट्यूबवेल तक पोल और तार की व्यवस्था नहीं की गई। यह आपके विभाग की गलती है और दोषी आम जनता क्यों ? गलती आपका विभाग करें और प्रताड़ना किसान को मिले।
  3. दामोदरपुर और जवनिया गांव नक्शा से खत्म होने की कगार पर है क्योंकि गंगा के कटाव से वह गांव गंगा में विलीन होने की स्थिति में है। इसकी जानकारी आपको भी है। दोनों गांव की 70% जनता आपको वोट देती है परंतु आपके कार्यकाल में ना बांध को बांधने की व्यवस्था की गई और नहीं कटाव को रोकने की व्यवस्था की गई। क्या इसके लिए आप दोषी नहीं है?
  4. शाहपुर नगर में स्थित कृषि फार्म जिसका रकबा लगभग 30 एकड़ है उसमें कोई बड़ा संस्थान खोल करके इस क्षेत्र का समुचित विकास किया जा सकता है। लेकिन परंतु आपने शाहपुर को न विकसित किया और ना ही शाहपुर का समुचित विकास होने दिया। इसके लिए आप दोषी है।
  5. बनाही स्टेशन जिस पर पहले 7 मेल ट्रेन रुकती थी लेकिन आज एक भी मेल ट्रेन नहीं रुकती है। लगभग 112 गांव के यात्री परेशान है। क्या हम नहीं समझे की आपने जानबूझकर बनाही स्टेशन का विकास होने नहीं दिया इसके लिए भी आप सरासर दोषी हैं।
  6. प्रत्येक चुनाव में शाहपुर प्रखंड आपको वोट देने के मामले में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है लेकिन चुनाव बीतते ही आप गायब हो जाते हैं क्या आरा संसदीय क्षेत्र में शाहपुर नहीं आता है। आप शाहपुर के लोगों से दूरी बना लेते हैं इसका मतलब तो यही कि हम आपके पक्ष में मतदान करके हम गुनाह करते हैं। शाहपुर विधानसभा के लोगों की आपसे बात हो ही नहीं पाएगी और आपके पीए शाहपुर के लोगों की समस्याओं को फोन पर सुनने के बाद भी अनुसूना कर देते हैं जब आप या आपके पिए हमारा महत्व नहीं दीजिएगा तो हम आपके पक्ष में मतदान क्यों करे।
  7. बिहिया चौरस्ता स्थित 922 आरा बक्सर 4 लाइन पर अंडरपास और सर्विस रोड नहीं होने की वजह से उस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्याशी का विरोध और प्रधानमंत्री का समर्थन… सवाल पूरा भी नहीं हुआ कि उमेश चंद्र पांडेय बोल पड़े- फोरलेन सड़क सामने दिख रही है यह मोदी जी का विकास है लेकीन इस पर सर्विस लेन नहीं बनाना हमारे संसद की नकामी है।

भाजपा से जुड़े आत्मा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र ओझा कहते हैं कि मोदी जी देश का विकास कर रहे हैं। लोगों को विकास और रोजगार दिखता भी है, लेकिन सांसद महोदय की कार्यशैली इसे धुंधला कर देती है।

पैक्स अध्यक्ष रंगलल यादव ने कहा की मोदीजी का कोई विकल्प नहीं है। उनके नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। लेकीन शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संसद महोदय ने अक्षुत समझकर ना तरजीह दिया और ना यहां के लोगों के सुविधा का ख्याल रखा। बनाही रेलवे स्टेशन की स्थिति आज हाल्ट की हो गई है।

बता दें की रविवार को भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह के क्षेत्र भ्रमण का प्रोग्राम शाहपुर विधानसभा के रमडीहरा से लेकर सहजौली तक है। वही नाराज भाजपा समर्थकों ने इन सबके बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद के विरुद्ध बड़ा मुद्दा विपक्ष को दे दिया है। यह मुद्दा सांसद के विरोधी मतों को एक करने में बड़ा कारगर होगा। इस अवसर पर सुरेमन चौधरी, बबली पांडेय, बच्चाजी पांडेय, पूर्व सरपंच रामनारायण ओझा, नीरज सिन्हा, बबन ओझा, केसव महतो , रामनारायण सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित रहें ।

- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular