HomeNewsक्राइममासूम बच्चों और ससुर के सामने ही पति ने कर दिया पत्नी...

मासूम बच्चों और ससुर के सामने ही पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल

Devdi Murder-चाकू से गोद पत्नी को मार डाला, पति गिरफ्तार

धोबहा ओपी क्षेत्र के देवड़ी गांव में सोमवार की दोपहर की घटना

आपसी झगड़े में घटना को दिया अंजाम, मायके से आते ही पत्नी को मार डाला

हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद, पूछताछ कर रही पुलिस

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के धोबहां ओपी क्षेत्र के  देवड़ी गांव में सनकी पति ने चाकू से गोद पत्नी को मार डाला। अपने दो मासूम बच्चों और ससुर के सामने ही उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात सोमवार की दोपहर की है। मृत महिला देवड़ी गांव निवासी अख्तर अंसारी की 32 वर्षीया मुन्नी खातून थी। वह सोमवार को मायके से ससुराल आयी थी। घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पहुंचे ओपी इंचार्ज विपुल कुमार कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत महिला के पिता मैनुद्दीन उर्फ डोमन ने बताया कि करीब 6 माह पहले उनकी बेटी मायके गयी थी। दामाद के बुलाने पर सोमवार को अपनी बेटी और दोनों बच्चों को पहुंचाने आये थे। बेटी और बच्चों के घर में घुंसते ही दामाद ने चाकू घोंप दिया। इससे उनकी बेटी की मौत हो गयी। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दामाद को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

पढ़े-अब डरावना लगने लगा है बाढ़ का पानी दियारांचल के कई गांवों में घुसा,मिट्टी कटाव से दहशत

ससुर बोले: तबीयत खराब होने का बहाना बना बुलाया और कर दिया कत्ल

Devdi Murder-आरा। मैनुद्दीन उर्फ डोमन ने दामाद पर बेटी को धोखे से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह उनके दामाद ने बेटी को फोन पर तबीयत खराब होने की बात कही। कहा कि उसके मुंह से खून आ रहा है। तुम जल्दी आ जाओ। खबर सुनकर वह उनके साथ अपने ससुराल पहुंची। ससुराल पहुंचने पर दामाद ने उनके आंखों के सामने ही चाकू मार डाला। उन्होंने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। उन्होंने बताया कि पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इधर, बेटा एहसान अंसारी ने भी पिता पर धोखे से मां को बुलाने और हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि वह अपनी बहन और मां के साथ ननिहाल में पिछले 6 माह से रह रहा था। 

Devdi Murder - Husband killed his wife in front of innocent children
मासूम बच्चों के सामने ही पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल

पढ़े-डस्टबीन खरीद मनमानी- जिलाधिकारी ने अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Devdi Murder-आरा। रिश्तों के कत्ल ने दो मासूम बच्चों की खुशियों को भी मार डाला। पति-पत्नी के विवाद में उनकी मां का प्यार छीन गया। बताया जाता है कि मुन्नी खातून को दो बच्चे थे। इनमें पुत्र एहसान अंसारी और एक पुत्री रेशमा परवीन है। घटना के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि मृतका अपने दो बहनों में सबसे बड़ी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े-छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला,आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular